Add To collaction

नान स्टाप राइटिंग चेलैंज 2022 एडीशन 1 अतीत( भाग 22)


     शीर्षक :- अतीत

    तापसी ने जैसे भी अपने क्लीनिक में हितेश को खडा़ पाया तब उसको अपना अतीत याद आगया। बैसे वह अपने इस बदसूरत अतीत के साथ हितेश की शकल को भी भूल चुकी थी। परन्तु हितेश को अपने सामने पाकर उसे सब इस तरह याद आगया जैसे कल की बात हो।

         "शायद आपका नाम तापसी है और आपने इस कालेज में नयी ऐन्ट्री की है। इसी लिए आप मुझे नही जानती हो । बन्दे को हितेश कहते है। जैसा नाम बैसा ही काम है हमारा। यदि विश्वास न हो तो कभी आजमा कर देख लेना।", इतना सब कुछ हितेश एक साँस में कह गया।

     हितेश का भाषण सुनकर तापसी को हसी आगयी। उसकी हसी सुन कर हितेश बुदबुदाया," साली हसी तो फसी गर हितेश के जाल में फसी तो रोना तो होगा ही।"

     "कुछ पूछा?" तापसी बोली।

      " ना बाबा लड़कियौ से पूछना ऐसा कहाँ होता है।" 

       इसके बाद  तापसी उसके तरफ आकर्षित होती गयी। अब हर रोज दोनौ एक दूसरे से घन्टौ बाते  करते रहते थे। दोनौ ने एक दूसरे का साथ निभाने की कसमें खाई। 

       और एक दिन तापसी उसको अपना सब सौप बैठी। उसे क्या पता था कि हितेश का लड़कियौ को फसाकर  उनके साथ सम्बन्ध बनाकर उनको ब्लैकमेल करना है। परन्तु हितेश उस दिन उसका कोई वीडियो नही बना सका था इस लिए वह बच गयी थी।

       और इसके बाद हितेश उससे दूरी बनाकर दूसरी लड़की सोनम के साथ नजदीकिया बढा।ते हुए पकडा़ गया। और तापसी भी सब कुछ भूलकर उससे दूर होती चली गयी।तापसी ने अपने कैरियर की तरफ ध्यान देना शुरू कर दिया।

     और तापसी का सलैक्शन पी जम टी में होगया। ़हा पढा़ई करते समय  रितिक उसकी जिन्दगी में आया। तापसी रितिक को धोके में नही रखना चाहती थी । जब एक दिन रितिक ने उसके साथ शादी का प्रस्ताव रखा तब तापसी ने उसे हितेश के साथ की पूरी कहानीसुना दी

    रितिक ने तापसी से कहा," तापसी अनजाने में हुई भूल कोई भूल नही होतीहै मुझे इससे कोई एतराज नही है।

   उसके बाद तापसी ने रितिक से शादी करली। दोनौ आज शहर मशहूर डाक्टर  है।

      परन्तु तापसी को पुराना नासूर इस तरह याद आरहा था जैसे कल की बित हो और वह हितेश के मुँह पर थूकना चाहती थी परन्तु अब वह एक डाक्टर थी।

       उसके सामने हितेश नही एक मरीज खडा़ था।  हितेश  को वह अपने सामने पडे़ स्टूल पर बिठाकर उसका चैकप करने लगी। उसका दिल कर रहा था कि वह उसे धक्के मार कर बाह निकाल दे परन्तु इस समय वह डाक्टर थी जिसे लोग आधा भगवान मानते है इस लिए वह उसका चैकप करने लगी।   और उसकी हालत देखकर वह सोचने लगी कि यह वही हितेश है। 

      हितेश की बीमारी ही ऐसी  नजर आरही थी परन्तु उसने उसको कुछ टैस्ट कराने को कहकर उसे केविन से बाहर भेजकर अगले मरीज को बुलाकर उसका चैकप करने लगी।

    तापसी जब क्लीनिक से घर आई तब उसको अपना अतीत याद आरहा था।वह सोच रही थी कि वह हितेश की मीठी बातौ में किस तरह फसकर  अपनख सर्वस्व लुटा बैठी थी। वह तो रितिक ने ही उसको अपनाकर कितना अच्छा किया था। 

     यदि उसे कोई जीवन साथी गलत मिलजाता तब उसकी जिन्दगी नखसूर बनजाती। वह ईश्वर का धन्यवाद करती हुई अपने पति रितिक से लिपट कर सोने की कोशिश करने लगी।


नान स्टाप राइटिग चेँलैन्ज के लिए लिखी गत्री रचना।

नरेश शर्मा " पचौरी "





   23
8 Comments

Barsha🖤👑

24-Sep-2022 09:59 PM

Beautiful part

Reply

Seema Priyadarshini sahay

24-Sep-2022 06:42 PM

बेहतरीन रचना

Reply

Mithi . S

24-Sep-2022 05:53 AM

Bahut khub 👌

Reply